gemhospitalbti@gmail.com +91 98723 44833 ISO 9001:2015 Certified Hospital
×

    Kindly fill in your details

    Request Call Back

      Kindly fill in your details

      वीर्य विश्लेषण क्या है ? इसके जांच करवाने से पहले जान ले यह ज़रुरी बातें

      वीर्य विश्लेषण क्या है ? इसके जांच करवाने से पहले जान ले यह ज़रुरी बातें

      सीमेन एनालिसिस करवाने से जान ले यह महत्वपूर्ण बातें

        Quick Inquiry

        वीर्य विश्लेषण के माध्यम से व्यक्ति के शरीर में शुक्राणु की मात्रा और गुणवत्ता की जांच की जाती है | यह तरीका प्रजनन से जुड़ी समस्याओं को पता लगाने के शुरुआती चरणों में से एक होते है | वीर्य विश्लेषण से आप इस बात का भी पता लगा सकते है की पुरुष नसबंदी सफल हुई है या नहीं | इस परीक्षण के दौरान वीर्य के नमूने को इकट्ठा करके प्रयोगशाला में मूल्यांकन किया जाता है |  

         

        जेम हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर के सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर अमन गुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल में पोसट एक वीडियो के माध्यम से यह बताया कि वीर्य विश्लेषण एक प्रयोगशाला परीक्षण प्रक्रिया है जिसमे वीर्य के नमूने को खुर्दबीन द्वारा जांच किया जाता है और यह मूल्यांकन किया जाता है की :-   

        • आपके वीर्य में शुक्राणु की मात्रा कितनी है | 
        • शुक्राणु की गतिविधि देखी जाती है |
        • शुक्राणु की आकृति पर विज्ञापन किया जाता है | 

         

        वीर्य विश्लेषण करवाने से पहले कुछ महतवपूर्ण बातें होती है जिसका जानना बेहद ज़रूरी होता है | वीर्य एक तरह सफ़ेद और भूरे रंग का तरल पदार्थ होता है जो आमतौर पर सम्भोग के दौरान आपके लिंग के माध्यम से निकलता है |                   

        जिसमे शामिल है :- 

        • शुक्राणु जो एक तरह के प्रजनन कोशिकाएं होते है | शुक्राणुओं का आकर अनोखा होता है, जो टैडपोल की तरह दिखाई देता है | व्यक्ति के सिर में आनुवंशिक सामग्री होता है ,जिसे डीएनए भी कहा जाता है, वह अंडे की कोशिका को निषेचित करने का कार्य भी करता है | 
        • जो तरल पदार्थ होते है वह मूत्रमार्ग को चिकना बनाने का कार्य करते है और योनि के पीछे शुक्राणु को एकत्रित करने के लिए निश्चित भी करता है | 
        • प्रोटीन विटामिन और खनिज जैसे पदार्थ आपके शुक्राणुओं को ईंधन देने में सहायता करता है | 

        वीर्य विश्लेषण का स्वास्थ्य सेवा प्रदाता द्वारा निम्नलिखित कारणों से परीक्षण किया जाता है :-    

         

        • बांझपन की समस्या :- यदि आप जैविक बचे को गर्भधारण करने में कई परेशानियों का सामना कर रहे है तो इसका अर्थ यह है की आपके वीर्य में असामान्यता की समस्या हो गयी है | वीर्य विश्लेषण द्वारा आपके शुक्राणु के स्वास्थ्य और गर्भावस्था की संभावना का मूल्यांकन किया जाता है |  

         

        • पुरुष नसबंदी करना :- पुरुष नसबंदी एक तरह का स्थानी जनम नियंत्रण प्रक्रिया है, जो शुक्राणु को वीर्य में प्रवेश करने से और आपके शरीर में से बाहर निकलने से रोकने का कार्य करता है | वीर्य विश्लेषण द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाता है की पुरुष नसबंदी सफल हुई है कि नहीं | 

        इससे संबंधित पूरी जानकारी के लिए आप जेम हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर नामक यूट्यूब चैनल पर विजिट कर सकते है, यहाँ पर एक टॉपिक से रिलेटेड जानकारी पर वीडियो बन कर वीडियो पोस्ट की गयी है या फिर आप उनसे परामर्श भी कर सकते है यहाँ के डॉक्टर अमन गुप्ता इनफर्टिलिटी में स्पेशलिस्ट है और इन्हे 15 से अधिक सालों का तज़र्बा है, जो इस समस्या को कम करने में आपकी  मदद कर सकते है |

        whats-app